गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। सपा के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यभार जिलाध्यक्ष मंदीप यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं प्रसपा नेता विश्वास गुप्ता ने अपने आवास पर नेताजी की यादों को साझा कर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
आवास-विकास स्थित सपा कार्यालय पर कार्यभार जिलाध्यक्ष मंदीप यादव, वरिष्ठ सपा नेता महेन्द्र कटियार, युनूस अंसारी, राहुल भाटिया, विवेक यादव, बंटी यादव, शशांक सक्सेना, प्रेमपाल आदि ने नेताजी के तमाम किस्सों का वर्णन कर उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बीबीगंज स्थित अपने आवास पर प्रसपा के प्रान्तीय सचिव विश्वास गुप्ता ने धरतीपुत्र के जन्मोत्सव पर यहां केक काटा। लोगाें को मिष्ठान वितरित किया। लोहिया जी के चुनाव से लेकर नेताजी के कार्यकाल तक उन्होंने तमाम वाकयों का कार्यकर्ताओं के बीच वर्णन किया। बोले कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी ने सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। प्रदेश में अपने नेतृत्व वाली सरकारों मंें उन्होंने हमेशा युवा बिरादरी को राजनीति मेें आगे आने के लिए प्रेरित किया। देश के रक्षामंत्री रहते हुए उनके ऐसे तमाम फैसले चर्चा का विषय रहे जो आज भी भारत भूमि की रक्षा के लिए जाने जाते हैं।