मोहित गुप्ता की खास खबर
हरदोई जनपद के शाहाबाद कस्वे के बेझा चौराहे आये दिन इन ई रिक्शा जाम का सबब बन रहे है। एक तो यह रिक्शा चालक बिना नम्बर के
रिक्शा चलाते हैं और जहाँ मन किया वही पर उल्टे सीधे खड़े होकर जाम लगा देते है। जिस चौराहे पर यह लोग जाम की स्थिति पैदा करते है।
वहीं से कस्बे की मेन मार्केट को जाने वाली रास्ता है। त्यौहार चल रहे हैं। बाजार में ग्रामीणों की संख्या बढ़ रही है। बाजार रोड पर दिन में यह स्थिति होती है। कि आप साइकिल, मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकलना मुश्किल होता है। वही यह रिक्शा वाले आड़े तिरछे खड़े होकर जाम लगाते नजर आते है। दुसरो की कही बात को नजरअंदाज करना इनकी आदत सी हो गई है। यह लोग बस अपना मतलव साधते है। दूसरे की तरफ तो इनका कोई ध्यान नही होता है। अपनी में मशगूल रहते है।