मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई जनपद के शाहाबाद विधुत उप केंद्र इस्लामगंज में उपभोक्ताओं की विधुत सम्बंधित हिन्दी आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु विधुत समाधान सप्ताह चलाया जा रहा है। जो की 12 सितम्बर से 19 सितंबर तक चलाया जाएगा। जिसमे बिल सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण, नये कनेक्शन मीटर लगाने का निबेदन आदि सभी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम S D O हाशमी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उनकी टीम में सहयोगी कर्मचारी प्रेमबाबू, अमन, अनबर, संजय, आदि लोगो ने आज लगभग शाहाबाद टाउन के ही 15 उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना व निस्तारण भी किया गया। और समाधान सप्ताह चलाने का महत्व है। की किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इस दौरान S D O हासमी, प्रेमबाबू,अनवर, संजय आदि मौजूद रहे।