अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने धान क्रय केन्द्र मोहम्मदाबाद मण्डी का निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि खरीद अच्छी हो रही है। शेड में आढ़ती का धान रखा है जिससे धान बाहर रखना पड़ रहा है। यदि वर्षा हुई तो हानि हो सकती है। क्रय केन्द्र के शेड में आढ़ती का धान/अनाज रखा देख जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं नागेन्द्र सिंह इन्चार्ज मोहम्मदाबाद मण्डी को नोटिस जारी कर तत्काल शेड खाली कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसान का धान सही है तो उसे किसी दशा में वापस न किया जाए। अधिक से अधिक धान खरीद की जाए। किसानों के लिए केन्द्र पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।