ब्यूरो रिपोर्ट
पीलीभीत-जनपद के ईदगाह फाटक समीप स्थित ईदगाह कॉलोनी निवासी विशाल सेवक श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार हर मंगलवार को दोपहर 2:00 से बाबा की इच्छा अनुसार काशीराम कॉलोनी बिल्डिंग नंबर 2 बालाजी धाम में निशुल्क लगाते हैं।
इस पर हजारों भक्तों का जमावड़ा लगता हैं। और बाबा के चरणों में अपना शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
इतना ही नहीं इसकी जानकारी स्वयं ही सेवक विशाल ने मंडल प्रभारी ब्यूरो मुकेश कुमार को देते हुए बताया कि इस भव्य दरबार में लोग अपनी अपनी समस्या का समाधान कराने आते हैं। और बाबा अपनी कृपा इन पर स्वयं बरसाते भी हैं। तथा यह दरबार मेरे द्वारा निशुल्क लगाया जाता हैं। और दरबार में समस्या लेकर आए भक्तों का जब समस्या का समाधान होता है तो मैं स्वयं ही उनके घर पर बालाजी का निशुल्क दरबार लगाता हूं। बाबा की इच्छा अनुसार।
इतना ही नहीं बताते चलें कि इतनी छोटी सी उम्र में जनपद भर में जगह-जगह अपने दरबार लगा चुके सेवक विशाल बचपन से ही बालाजी महाराज में आस्था बनाए हुए हैं। बचपन से ही उनमें बालाजी महाराज में आस्था बनी हुई हैं। और बचपन से ही वह पूजा पाठ करने में प्रख्यात हैं। और आज की तारीख में वह अपने निज निवास पर समीर मंदिर पर भव्य बालाजी दरबार प्रत्येक मंगलवार को लगाते हैं साथ ही भजन कीर्तन कर अपने हजारों भक्तों को नाचने गाने एवं झूमते हुए बाबा के कीर्तनो पर मन मुग्ध होते हैं। बाबा के चरणों में अपनी अपनी हाजिरी लगाने एवं उनके स कीर्तन भजन सुनने को हजारों की तादाद में आते हैं। और बाबा के चरणों में अपना मत्था टेकते हैं। बताते चलें कि सेवक विशाल का जन्म 2 फरवरी 2000 को जनपद पीलीभीत में ही एक परिवार में हुआ। उनके पिता श्री संजय सेवक भी बाबा की भक्ति में शुरू से ही विलीन रहे उन्होंने शुरू से ही कई मंदिरों में पूजा अर्चन कर लोगो में भक्ति आस्था की आस्था हमेशा से लोगों में जागृत की हैं।
अब उनके पुत्र भी लोगों में आस्था जगह हुए हैं बताते चलें कि सेवक विशाल की शिक्षा हाई स्कूल तक रही लेकिन उनकी भक्ति आज भी बाबा के दरबार में लगी हुई हैं। इतना ही नहीं बचपन से ही जहां इन्हें पूजा-पाठ का और बाबा की भक्ति का जितना शौक था आज जनपद भर में इनके नाम का डंका सुनाई देता हैं। जनपद भर में ही नहीं आसपास के इलाकों जैसे शाहजहांपुर,बरेली, पूरनपुर,बीसलपुर, टनकपुर सहित कई इलाकों में बाबा का दरबार लगा चुके हैं।
मगर स्थाई दरबार जनपद की ईदगाह फाटक की काशीराम कॉलोनी में दरबार प्रत्येक मंगलवार को लगाते हैं जिससे दूरदराज से लोग अपनी अपनी समस्या का समाधान कराने दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं।
बाबा श्री नीम करोली महाराज के संदिग्ध में लगाते हैं बाबा का दरबार
बताते चलें कि श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव कीर्तन दरबार के सेवक विशाल जहां अपने गुरुदेव नीम करोली जी महाराज के संदिग्ध में बाबा का दरबार लगाते हैं जोकि जन कल्याण के लिए यह दरबार निशुल्क होता हैं। इसमें देखा कि भी गया है कि हजारों की तादात में लोग इस दरबार में अपनी समस्या का समाधान कराने आते हैं और उनकी समस्या का समाधान होता भी है और वह अपने-अपने घरों पर सेवक विशाल के द्वारा दरबार श्रद्धा अनुसार लगबाते हैं। मुख्य बात यह है कि इतने कम समय में हजारों भक्तों की आस्था इस दरबार में जागी हैं। जिससे अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि दरबार में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम देखकर सब भक्त बाबा की भक्ति में ही विलीन हो जाते हैं।
विगत 13 सालों से कर रहे हैं बाबा की सेवा…
जहां श्री बालाजी दरबार कर्ता सेवक विशाल निशुल्क दरबार प्रत्येक मंगलवार को ईदगाह कॉलोनी में बिल्डिंग नंबर 2 बालाजी धाम पर दोपहर 2:00 बजे से बाबा की इच्छा अनुसार लगाते हैं तो वही बचपन से ही बाबा की सेवा में विलीन है।
श्री सेवक ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने पहला दरबार गुरु पूर्णिमा वाले दिन 24 जुलाई 2021 को अपने गुरुदेव नीम करोली जी महाराज के संदीप्त में बाबा का भव्य दरबार लगाया था, जिसमें पहले ही दिन दरबार के लगभग 700 से 800 भक्तों की भीड़ बाबा के चरणों में माथा टेकने के लिए उमड़ी थी और आज जनपद भर में इस दरबार की चर्चा प्रत्येक जगह होती दिखाई देती हैं। जिसमें लोगों की श्रद्धा भी भरपूर देखी जा रही हैं।
सेवक विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं पिछले 13 सालों से बाबा की सेवा कर रहा हूं और मैंने पहले वार्षिकोत्सव नौ, दस, ग्यारह जनवरी 2022 से प्रारंभ कर बाबा का जन्मोत्सव बनाया था।
जबकि दूसरा वार्षिक उत्सव इस वर्ष 2023 में 9 जनवरी को श्री हनुमान जी महाराज की रथ यात्रा तथा 10 जनवरी को वार्षिक उत्सव दरबार लगेगा व 11 जनवरी को कन्या पूजन के साथ भव्य भंडारा का आयोजन होगा।
यह समस्त कार्यक्रम ईदगाह काशीराम कॉलोनी बिल्डिंग नंबर 2 बालाजी धाम पर संपन्न होंगे।