मृत्युंजय प्रसाद की रिपोर्ट
रुद्रपुर/देवरिया। नगर पंचायत रुद्रपुर ने उपनगर में ई रिक्शा का पंजीकरण व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया तथा जाच के दौरान रजिस्ट्रेशन नही पाये जाने पर अर्थदण्ड भी वसूला जाएगा अनिवार्य कर दिया है।जिसके विरोध में नगर के ई रिक्शा चालकों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंप कर नगर पंचायत से वसूली व रजिस्ट्रेशन शुल्क रोकने के लिए गुहार लगाई।
सुभाषचंद्र मद्देशिया ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौर में आम से लेकर सभी परेशान है व रोजमर्रा मजदूरी करने वाले ज्यादा परेशान है।इस मंदी के दौर में किसी तरह ई रिक्शा चालक भी किसी तरह अपना भरण पोषण कर रहे है इसलिए अनावश्यक रूप से इनको परेशान न किया जाये।इस अवसर विनय गुप्ता, प्रदीप कुमार चौरसिया, अशोक, राज निषाद सुनील मौर्या, सिरमन गुप्ता, अमन कुमार गौड़, उमेश गुलशन कुमार, संजय कुमार, सोनू वर्मा, सुग्रीव निषाद, पंकज मौर्या, रघुवीर मौर्य, महेंद्र चौरसिया, सुरेश, अमरेंद्र कुमार, श्रीराम चौहान, पशुपतिनाथ, चंदन, शशि प्रकाश तिवारी, अकबर, विनोद, गुड्डू, विनय, उमंग साहनी कलाम, अकबर खान, मनु वर्मा, धारी पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।