मृत्युंजय प्रसाद की रिपोर्ट
देसही देवरिया/देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सवरेजी खर्ग गांव के पास बृहस्पतिवार की रात एक भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। इस गोलीकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रामपुर कारखाना के सवरेजी खर्ग गांव के पोखराटोला निवासी तिलकधारी पासवान के पुत्र रामहरख पासवान 38 भाजपा नेता हैं। वह महुआडीह किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 9 बजे के करीब गांव के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ तीन फायर झोंक दिया। उन्हें सम्भलने तक का मौका नहीं मिला।
गांव के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया। वहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटना स्थल से भाग निकले। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के पीछे कई तरह की चर्चाएं हैं। सूत्रों की मानें तो रामहरख ने पुलिस को अपना कुछ बयान दिया है। संभव है कि वह कुछ बदमाशों को पहचान भी लिए हैं। घटना की वजह गांव का विवाद भी प्रमुख माना जा रहा है।
सूत्र बताते हैं कि रामहरख का सीधा आरोप गाँव के एक जनप्रतिनिधि के उपर है। उन्होने पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ सीटी निष्ठा उपाध्याय, थानाध्यक्ष घनश्याम, सदर कोतवाल टीजे सिंह ने मौके पर पहुंंच बयान दर्ज कराया। इनकी मौजूदगी में घायल रामहरख को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया।