मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
देवरिया । जनपद के भरथुआ चौराहे पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर स्थानीय भारत भारती इं. का. में एक किसान मेला का आयोजन किया गया।
मेले का शुभारंभ सलेमपुर के सांसद रविन्दर कुशवाहा द्वारा चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, केसीसी का आवेदन, आयुष्मान फर्टिलाइजर , किसानों को जैविक खेती हेतु प्रशिक्षण, भूमि संरक्षण इकाई, गन्ना विकास विभाग, पशुपालन विभाग, लघु सिंचाई, पूर्वाचल मशरूम, जिला उद्यान विभाग, कृषि विभाग से छूट पर ट्रैक्टर , कीटनाशक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन तथा मत्स्य पालन विभाग से स्टाल लगे थे। अनेकों गांवों से आये हुये किसानो ने मेले में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां ली।
सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार कृषको को समृद्धिशाली बनाने के लिए अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, इसके जगह पर विपक्षी पार्टियां किसानों को बहकाने का काम कर रही है। किसान मेले का आयोजन एक ही स्थान पर किसानों को कृषि यंत्रों, पशुपालन तथा खेती-बाड़ी से जुड़ी हर जानकारी एक ही जगह पर देने के लिए किया गया है।किसानों में आधुनिक खेती-बाड़ी की तकनिकी के प्रचार-प्रसार का एक माध्यम यह किसान मेला है | इसीलिए राज्य सरकारें कृषि मेलों का आयोजन समय-समय पर करती हैं। देवरिया सदर विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। सरकार द्वारा किसानों को आधुनिकतम सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद ने कृषि तथा इसके साथ जुड़े अन्य सभी विभागों को एक स्थान पर लाकर कृषि मेला आयोजित करने पर संस्थान के सभी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यों द्वारा किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अमित किशोर, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश बरनवाल, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अजय कुमार दुबे, संजय तिवारी, राजू मणि, अशोक पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल, अखिलेश कुमार, अम्बिकेश पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमित सिंह बबलू, रामदास मिश्र, अमरेश सिंह,अजय दुबे वत्स, सत्यप्रकाश सिंह, उमाकांत मिश्र, अनिल ठाकुर, अभिषेक जायसवाल, मन्नंजय मौर्य, अशोक कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम पर 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक समागम के माध्यम से सुनील यादव स्नेही के किसानी गीत की भी लोगों ने प्रशंसा की।