बदायूं कांड ने दिलाई दिल्ली की निर्भया काण्ड की याद ,देश हुआ शर्मशार -अखिलेश यादव
रिपोर्ट-संजय सिंह राणा
चित्रकूट- धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है और कहा कि बदायू कांड ने देश को फिर एक निर्भया का रूप दे दिया गया इससे यह साबित होता है कि यह रामराज्य नही जंगलराज है इससे ज्यादा शर्मशार कर देने वाली और क्या बात हो सकती है जिसने फिर भूली एक निर्भया केश को दोहराने का काम किया हो।
आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर समाजवादी पार्टी अपने ढांचे को मजबूत करने में जुट गई है। कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने के लिए गुरूवार को दोपहर लगभग 2 बजे पहुँचे इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय प्रवास पर हैं इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हवाई पटटी पहुंचने पर सपाईयों ने पुष्प गुच्क्ष देकर उनका स्वागत किया। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।
इसके साथ यह भी कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लगातार बढ़ रहीं हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं से पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी से भाजपा सरकार का सफाया होगा और पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी और जुमलों की गलत नीतियों का नाश करने का काम करेगी।
धर्म नगरी चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे प्रवास पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का हवाई पटटी पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी0 पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद विश्वभंर निषाद, सपा प्रवक्ता एमएलसी सुनील सिंह साजन, जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, श्यामाचरण गुप्त, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व प्रत्याशी डा0 निर्भय सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव जर्नादन यादव,राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव आदि दर्जनों सपाईयों ने पुष्प गुच्क्ष देकर स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। और किसान विरोधी भाजपा सरकार को सड़क पर ले आएगी और यह सरकार जाएगी तभी लोकतंत्र का तिरस्कार होने से बचेगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का कृषि बिल नही है किसानों का डेथ वारंट है और यह कितना घातक है इसका परिणाम आना भी शुरू हो गया है इस विधेयक से केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है भाजपा सरकार लगातार किसानों का तिरस्कार कर रही है और उनकी मेहनत को पानी पानी कर रही है।
सपा मुखिया ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी करने वाला जो कृषि विधेयक भारत सरकार लाई है, उससे किसान अपनी जमीन का मालिक न रहकर मजदूर हो जाएगा। कृषि उत्पादन मण्डी की समाप्ति और विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित न होने से किसान अब अपनी फसल बिचौलियों को कम दामों पर बेचने को मजबूर हो गया है गेहूं,और धान की फसल को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाये जाने से किसान को बड़े आढ़तियों और व्यापारिक घरानों की शर्तों पर अपनी फसल बेचना मजबूरी बना दी गयी है। समाजवादी पार्टी किसानों की आवाज दबने नहीं देगी और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलेगी और उनका हक दिलाकर रहेगी।
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा कि इतना झूठ और भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं रहा है और भाजपा सरकार किसी के साथ कुछ भी कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन में पूरी तरह से उनके साथ है। कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा झूठे मुकदमे समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव सपा अपने दम पर लडेगी। लेकिन सामान विचारधारा वाले छोटे दलों के लिए दरवाजा खुला रखेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है अगर समय रहते इसको सुधारा नही गया तो इसका परिणाम बहुत ही भयावह होगा इसके साथ ही सपा मुखिया ने बदायु कांड को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंदिर जैसी पवित्र जगह पर मां-बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की जघन्य वारदात ने देश को शर्मसार किया है। पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि सपा शासन काल की योजनाओं को अपना निगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहीं है। उन्होंने कहा कि चार साल में योगी सरकार की कोई ऐसी बडी उपलब्धि नही रहीं, जिसे गिनाया जा सकें। चित्रकूट में भी जो विकास कार्य सपा शासन काल में हुए है। योगी सरकार उनका रंग बदल कर अपना गिना रही है।