गौरव शुक्ला की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 604 वाहनों के चालान किये गये तथा 34 वाहन किये गये है।
एसपी के आदेश पर फतेहगढ़ पुलिस ने डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत 5 वाहनों का चालान किया। कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने 45 वाहनों का चालान किया तथा 6 वाहनों को सीज किया। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने 66 वाहनों का चालान किया तथा 16 वाहनों को सीज किया। थाना कम्पिल पुलिस ने 43 वाहनों का चालान किया। थाना मेरापुर पुलिस ने 42 वाहनों का चालान किया। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने 72 वाहनों का चालान किया तथा २ वाहन सीज किये। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने 42 वाहनों का चालान किया। थाना शमशाबाद पुलिस ने 25 वाहनों का चालान किया। थाना नवाबगंज पुलिस ने 24 वाहनों का चालान किया। थाना जहानगंज पुलिस ने 85 वाहनों का चालान किया तथा २ वाहन सीज किये। थाना कमालगंज पुलिस ने 76 वाहनों का चालान किया तथा 2 वाहन सीज किये। थाना राजेपुर पुलिस ने 37 वाहनों का चालान किया तथा 4 वाहनों को सीज किया। थाना अमृतपुर पुलिस ने 40 वाहनों का चालान किया तथा २ वाहनों को सीज किया। कुल 604 वाहनों का चालान किया गया तथा 34 वाहन सीज किये गये। इस कार्यवाही से डग्गामार वाहन चालको में हडक़ंप मच गया।