राम कैलाश पटेल की रिपोर्ट
अमेठी। केन्द्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को गौरीगंज के गुरुकुल ज्ञान एकेडमी विद्यालय में वृक्षारोपण व रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी के द्वारा किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सपनों को साकार करते हुए कि अमेठी का कोई भी व्यक्ति इलाज की वजह से अपनी जान ना गवावे,इसके लिए रक्तदान किया।
रक्तदान कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया|
गुरुकुल की परंपरानुसार कार्यक्रम में आए लोगो द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। सीएमओ अमेठी डा•आशुतोष दुबे ने नीम, रक्तदान अभियान सुल्तानपुर के प्रभारी डॉ•आर•के•मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा मौलश्री का,भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मौलश्री का पौधरोपण किया |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशा वाजपेई,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरनाम सिंह जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल,रामकृष्ण भारती,जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित,प्रवीण सिंह त्रिशुंडी,युवा मोर्चा के महामंत्री विशू मिश्रा, सुनील सिंह दीपचंद पांडे,प्रधान किटियावां विजय सिंह,आदि लोग इस अवसर पर साथियों के साथ उपस्थित रहे|