आदित्य मिश्र की रिपोर्ट
हरदोई – जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती देवी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते समय उनके पति अवध क्षेत्र भाजपा के प्रदेशमंत्री पीके वर्मा, संडीला क्षेत्र से विधायक राजकुमार अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह आशा, लालाराम समेत कई अन्य जिला पंचायत सदस्य व भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।