आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा–जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव का मामला है। जहाँ पर राजकीय हाईस्कूल गड़रिया मे स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जसपुरा थाना प्रभारी आलोक सिंह व गड़रिया हल्का इंचार्ज भगवानदीन निषाद सम्मिलित हुए।
छात्र/छात्राओ को पुलिस हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जानकारी दी 1098,1090,112, एंव पुलिस का सहयोग कैसे ले, FIR कैसे करे, अराजक तत्वों को कैसे दूर रखे आदि जानकारी दी ।
राजकीय हाई स्कूल परिवार गड़रिया की ओर से मुख्य अतिथि का स्मृति प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
जिसमे थाना प्रभारी आलोक सिंह व हल्का थाना प्रभारी भगवानदीन निषाद, कांस्टेबल रीतिक शुक्ला, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल गड़रिया, शिवराज सिंह, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अंकित तिवारी जी, अहमदअली एंव समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।