आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा। पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे। गुडमार्निंग वाकअभियान के तहत जसपुरा थाना पुलिस द्वारा गुड मॉर्निंग वॉक अभियान चलाया जा रहा है। पूरा मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे का है। जहां पर जसपुरा थाना पुलिस द्वारा गुड मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए, कस्बे में गुड मॉर्निंग करते हुए, जसपुरा थाना पुलिस में कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल द्वारा लोग बागों से समस्याएं सुनीं मुख्य समस्या अन्य जानवर के विषय में विस्तार से चर्चा किया। ग्रामीणों से उनका हाल चाल पूछा और बच्चों को बुजुर्ग महिलाओं से भी उनका हाल पूछा और गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने की सलाह दी। जसपुरा थाना पुलिस के द्वारा अन्ना पशुओं के संबंध में बांधने के परिपेक्ष में बताया गया। गुड मॉर्निंग के साथ-साथ मंदिरों का भी भ्रमण किया। चाय की दुकान में जाकर गरीबो बुजुर्ग को चाय पिलाया है। व ग्रमीणों हर संभव मदद दिलाने की बात कहीं यह भी कहा कि जसपुरा पुलिस सदैव आपके साथ हैं। हमेशा आपकी सेवा पर तत्पर रहेगी।