आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा–देश में विपक्षियो द्वारा नागरिक शंसोधन बिल को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए आज दिनांक 5 जनवरी 2020 जनपद बांदा भाजपा कार्यालय से नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 पर पथ संचलन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इस दौरान बाँदा चित्रकूट सांसद आर के पटेल सदर भाजपा विधायक प्रकाशचंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा लवलेश सिंह ,संतोष गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष,विवेकानंद गुप्ता,धर्मेंद्र त्रिपाठी,मुदित शर्मा राकेश_गुप्ता दद्दू मंडलअध्यक्ष दक्षणी बाँदा,राजेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष उत्तर बाँदा रजत सेठ ,पंकज रैकवार पूर्व नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,प्रभा गुप्ता,वंदना गुप्ता,अभिलाषा मिश्रा ममता मिश्रा जागृति वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही! जिसमें सभी ने पहले भाजपा कार्यालय बांदा में बैठक कर विचार विमर्श किया। बाद शहर में नागरिकता कानून संशोधन बिल को लेकर बिपक्षियों द्वारा फैलाया जा रहा कुप्रचार व भ्रांतियों से सावधान रहने व भाईचारा शांति सौहार्द बनाए रखने के साथ नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जनजागृति करने सैकड़ों की संख्या में पैदल फ्लैग मार्च करते हुए शहर के सड़कों पर निकल पड़े।
सांसद आरके सिंह पटेल एवं सदर भाजपा विधायक प्रकाशचंद्र द्विवेदी ने जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह जंहा जिस जगह पर है वहीं जगह अपनी कर्मभूमि समझें और आम जनमानस को जागरूक करें की वह इस संशोधन नागरिकता कानून को लेकर चिंतित न हो नहीं किसी दुष्प्रचार में फंसे।