आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट
बांदा –कोरोनावायरस महामारी से पीड़ित आपदा ग्रस्त असहाय लोगों को आज अतर्रा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाला घनश्याम सिंह द्वारा गेहूं वितरण किया गया। सीमन चांटा नामक स्थान के समीप नियमानुसार एक एक व्यक्ति को बुलाकर पांच पांच किलोग्राम गेहूं की सहायता की गई।
आज 15 कुंतल गेहूं का वितरण किया गया। श्री सिंह ने 30 कुंतल गेहूं असहाय लोगों को वितरण करने की घोषणा की थी। यह कार्य कल भी जारी रहेगा।
उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला की स्वीकृति के बाद खाद्यान्न वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साकेत बिहारी मिश्रा, शाहदेव तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, संजय सिंह, शिवशरण व्यास तथा वार्ड के सभासद विष्णु देव तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग दूरी बनाकर मौजूद रहे।