हरिकेश प्रजापति रिपोर्ट
आजमगढ़ निजामाबाद थाना के खुदाद पुर आम को लेकर कहासुनी के बाद चली गोली गोली से 20 वर्षीय युवक की मौत। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदाद पुर निवासी आबिद पुत्र नूरुल खुद व असहद पुत्र तूफैल अहमद से सड़क किनारे आम बेचने के स्थान को लेकर कहासुनी हो रही थी। अनस के पिता तूफैल अहमद आबिद को मारने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्ष घर चले गए। दोनों का घर पास पास होने के कारण दोबारा कहासुनी होने लगी। तुफैल अहमद अपने लड़कों को ललकारा की मार दो गोली पिता के ललकारने पर अनस ने गोली मार दी। आबिद गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर निजामाबाद थाना प्रभारी अनवर अली खान मय पुलिस बल पहुंचकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को दी। सूचना पाकर सीओ सदर अकमल खान मौके पर पहुंचकर घटना संबंध में जानकारी दी कि आम लेकर गोली चली जिसमें 20 वर्षीय आबिद घायल हो गया उपचार के लिए ले जा रहे रास्ते में मौत हो गई।
उच्च अधिकारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्दी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आबिद की मां का कहना है अनस और असद के बाप की ललकार से गोली मारी। थाना निजामाबाद अनवर अली खान हरिया के चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह जी मय फोर्स घटना स्थल पर है। आरोपी फरार चल रहा है।