अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
अमृतपुर साथ जिएंगे…साथ मरेंगे हम तुम दोनों….। और यह सच कर दिखाया पति-पत्नी ने। दोनों फाँसी लगाकर एक साथ इस जहान से उस जहान कूँच कर गए। लेकिन दु:ख इस बात का है जो हुआ वह प्यार के कारण नहीं हुआ, इसके पीछे रही पति पत्नी के बीच शक की दरार।
कहते हैं शक की दवा तो लुकमान हकीम के पास भी नहीं होती। ऐसे ही प्रेम प्रसंग के शक में पति-पत्नी एक दूसरे से इतने कुण्ठित हो गए कि दोनों ने मौत चुन ली। एक पल के लिए भी नहीं सोचा आखिर उनके बाद उनकी अबोध बेटी का क्या होग
फर्रुखाबाद के जनपद अमृतपुर थाने के ग्राम अमैयापुर का है। अमन (30) पुत्र अशोक अपनी पत्नी कालिन्दी (25) के साथ पानीपत में रह कर प्लंबर का काम कर रहा था। उसके एक ढाई साल की पुत्री अराशिका है। बीते दिनों दोनों मतदान करने गाँव आये थे और 20 फरवरी को मतदान करने के बाद अगले दिन 21 को वापस लौट गए। राजपुर के गाँव डबरी निवासी कालिंदी की माँ नन्ही देवी डबरी राजेपुर ने बताया कि उसकी पुत्री की दो दिन पूर्व फोन पर बात हुई थी। तभी बेटी ने अमन के किसी दूसरी जगह प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद फोन कट गया। इसके बाद बात नहीं हो पाई। पानीपत पुलिस द्वारा सूचना मिली कि बेटी-दामाद ने पंखे से लटक कर जान दे दी है। उनके शव शुक्रवार को जब गाँव पहुंचे तो कोहराम मच गया। अमन की माँ गुड्डी देवी भाई रामवीर व कालिंद्री की माँ नन्ही देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गाँव में चर्चा रही कि पहले अमन ने कालिंदी को फांसी पर लटकाया और बाद में खुद भी लटक कर जान दे दी। परिजन शवों को अन्तिम संस्कार के लिए ले गए। घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।