पवन कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या रुदौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित मवई ब्लॉक के सुनब जंगल में विराजमान सिद्ध पीठ मां कामाख्या मंदिर के किनारे से बह रही आदि गंगा मां गोमती नदी के तट पर नित्य आरती का शुभारंभ रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व मां कामाख्या के महंत कौशिक महाराज ने किया। विधायक ने बताया कि आरती अब प्रतिदिन गोमती नदी के इस पावन तट पर की जाएगी। इस अवसर पर दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, रुदौली चतुर्थ जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विधायक रामचंद्र यादव ने साढे 4 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया
कामाख्या धाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक रामचंद्र यादव ने दावा किया कि विकास के मामले में रुदौली अव्वल बनी है। आजादी से लेकर 2012 तक के कार्य व 2012 से 2022 तक के कार्यों की तुलनात्मक समीक्षा करने की चुनौती विपक्षियों को दी।
विधायक ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक, पहला फैसला 36 हजार करोड़ रुपया किसानों का कर्ज माफ हुआ। रुदौली में 42 हजार किसानों का कर्जा माफ हुआ। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का काम योगी सरकार ने किया।
कामाख्या धाम व अमौनी मठ को विकसित करने जा रहे हैं। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से कामाख्या धाम को जोड़ेंगे। 132 केबी का 77 करोड़ की लागत से सैदपुर में उपकेंद्र व चार 33 केबीए विद्युत उपकेंद्र बने हैं।
हर घर नल हर घर जल की योजना के तहत नगर क्षेत्र में 50 किमी नई पाइप लाइन, पांच ट्यूबेल, बन गए है। मजदूरों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए मंडलीय स्तर अटल आवासीय कॉलेज रुदौली में बन रहा है। कामाख्या में सीएचसी व नरौली में नई पीएचसी बन कर तैयार है।
जिले का पहला जैविक पार्क कामाख्या भवानी में बनेगा। बकचुना पुल बन रहा है। झरना नाला पुल बन गया। हंसराजपुर में बिगनिया घाट पुल बन रहा है। कल्याणी नदी पर अनारपट्टी घाट पर पुल बन गया। मानापुर, नैयामउ , महंगू पुरवा में पुल बने। सेतु निगम का काम 85 प्रतिशत पूरा है। रेलवे ने 31 अक्टूबर तक रुदौली ओवर ब्रिज बन कर तैयार करने को कहा है।
मां कामाख्या परिक्रमा मार्ग में 8 किमी नई सड़क व 28 किमी चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कामाख्या भवानी में बस डिपो का जल्द ही शिलान्यास होने जा रहा है। विधायक ने कहा कि जो वादा किया वह पूरा किया।
सरकार की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया गया। सात हजार से अधिक पीएम आवास अल्पसंख्यकों को मिला है। विधानसभा क्षेत्र में 3 अरब 30 करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन है।
31 अकतबर तक सभी योजनाएं पूर्ण कराने का प्रयास होगा। इस मौके पर वरिष्ठ नेता निर्मल शर्मा, शिवानन्द शर्मा, सुग्रीव दास, कमलेश यादव, दीपक तिवारी, मो. हारुन, राजेश यादव, जग प्रसाद यादव मौजूद रहे।