अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने अपने निवास पर विश्वास गुप्ता के साथ 20 लोग सपा छोडक़र भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।
एक सप्ताह पूर्व विश्वास गुप्ता लखनऊ में भाजपा में शामिल हुए थे व राजकुमार राठौर राजेपुर में राजनाथ की सभा में शामिल हुए थे। दोनों लोगों की मौजूदगी से पार्टी को बल मिलेगा। विश्वास गुप्ता का सपा व वैश्य समाज में बहुत असर था। वहीं राजकुमार राठौर का अधिवक्ताओं से अच्छा खासा जुड़ाव है। दोनों लोगों के आने से लाभ मिलेगा और भाजपा मजबूत होगी। राजकुमार राठौर ने कहा मैंने सपा से राजनीति शुरु की और कदम से कदम मिलाकर काम किया। मैेंने राजनैतिक निजी लाभ कभी नहीं लिया। 27 जनवरी को पहले सपा से इस्तीफा दिया फिर मैं भाजपा में शामिल हुआ। इससे पहले मैं अखिलेश यादव से मिला था और जनपद के बारे में सब कुछ बताया, फिर भी वरिष्ठजनों की अवहेलना की गयी। कुछ सपा के लोगों द्वारा 2014 के दौरान मेरे ऊपर फर्जी मुकदमे लगवाये। जिस पर नेताजी ने दखल दी थी और मुकदमे वापस कराये थे। वर्तमान में सपा मूल सिद्धान्त से भटक गयी है। चारों सीटों पर भाजपा को जिताऊंगा। मैंने अपने राजनैतिक दोस्त नरेंद्र सिंह को 2014 में भाजपा में शामिल होने के लिए कहा था। मगर वह नहीं हुए। मैं राजनीति जनता की सेवा करने के लिए करता हूॅ। पांच साल में सपा के लोगों द्वारा गुंडई की गयी है। दोस्ती अपनी जगह है पार्टी अपनी जगह। विश्वास गुप्ता ने कहा धीरे-धीरे पा से पुराने लोग नाता तोड़ चुके हैं। बुजुर्गों का सम्मान नहीं है। व्यापारियों का उत्पीडऩ हुआ है। अब सभी लोग मेजर सुनीलदत्त के साथ लगकर चुनाव जितवायेंगे। विश्वास गुप्ता के नेतृत्व में 20 लोगों ने विधायक के निवास पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने भाजपा का पटुका पहनाकर सभी का स्वागत किया। मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि इस बार चुनाव अच्छा है। ऐसा लगता है कि बाहरी प्रत्याशी पैेराशूट पहनकर कूदकर आये हैं। अब चुनाव और अच्छा हो गया है। जो लोग दिल्ली व आगरा में रहते हैं उनका कोई जनाधार नहीं रह गया है। जनता के कार्य स्थानीय प्रतिनिधि ही करा सकता है। आधार कार्ड बदलने की प्रक्रिया पर विधायक की रिपोर्ट लगती है। जो मैं ही पूरा कर पाऊंगा। योगीराज में कानून व्यवस्था के साथ राशन, २४ घंटे बिजली मिली है। पत्रकार वार्ता के दौरान सौरभ शुक्ला, डॉ0 भूदेव राजपूत, अभय मिश्रा के अलावा जितेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, नीरज गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।