राजकुमार पत्रकार की रिपोर्ट
कौशाम्बी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चायल के उप केन्द्र कसेंदा में गुरूवार को सास बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि यदि घर में मौजूद सास और बहु एक दूसरे के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखे तो पूरा परिवार स्वस्थ्य रह सकता है।
श्री अजीम ने कहा कि एनिमिया बीमारी की वजह से तमाम गम्भीर बीमारियां होती है इसलिए समय समय पर आयरन की गोली लेना आवश्यक है। कार्यक्रम को एएनएम सावित्री श्रीवास्तव राधा सिंह विमला पाल आशा सरोज मीरा देवी सुनीता पाल एकलाख अहमद आसमा बेगम रंजना देवी आशा देवी गीता देवी सुनीता देवी संगिनी व स्थानीय क्षेत्र के लोकीपुर फतेहपुर सहावपुर दरियापुर कसेंदा समेत एक दर्जन गांव की सैकडो महिलाओ ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किया।