उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक शख्स की फरियाद सुनते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में स्वतंत्र देव सिंह सोफे पर बैठे हैं, आस पास अन्य लोग भी मौजूद हैं और एक शख्स घुटने के बल जमीन पर बैठकर स्वतंत्र देव सिंह के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है और योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने हाथ जोड़कर जमीन पर बैठा शख्स एक शिक्षक बताया जा रहा है और जानकारी के अनुसार, शिक्षक अपनी सैलरी रोके जाने से काफी परेशान था, वह मंत्री के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था और हाथ जोड़कर उनके सामने बैठ गया। तो वहीं स्वतंत्र देव सिंह आराम से सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।
ट्विटर पर एक यूजर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “सोफे पर बैठे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हैं, नीचे बैठ कर मिन्नत करने वाले व्यक्ति शिक्षक राजेश कुमार पांडेय हैं। शिक्षक अपनी रुकी हुई 1 साल के वेतन के लिए फरियाद लेकर हाथ जोड़े हुए नीचे बैठा हैं औरमंत्री जी अपने आपको भगवान समझ रहें है शिक्षकों का इस तरह से अपमान क्यों हो रहा है मंत्री जी?”