अर्पित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
तिन्दवारी। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की स्वीकृति पश्चात कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह द्वारा घोषित क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्य में बांदा जनपद को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जनपद के भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया है।युवा भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह ने मनोनीत बुन्देलखण्ड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से घोषित क्षेत्रीय पदाधिकारियों में जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक रहे इंद्रपाल सिंह पटेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे अखिलेश ना श्रीवास्तव को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडे, राजेश द्विवेदी, बालमुकुंद शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता, कालू सिंह राजपूत, डॉ मनीष गुप्ता, शैलेंद्र जायसवाल, मनोज पुरवार सत्येंद्र सिंह सत्यदेव सिंह अखिल पटेल सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं