अर्पित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
तिन्दवारी। थाना क्षेत्र के बेन्दा घाट गांव के पास बांदा फतेहपुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर पैदल जा रहे अधेड़ को सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। वाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी बृजमोहन पुत्र रामकृपाल 55 शुक्रवार की दोपहर घर से खाना खाकर दुकान की ओर जा रहा था उसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार कर घायल कर दिया। जिसकी मौत हो गई मृतक बेन्दा घाट परिजनों ने बताया कि मृतक फल सब्जी की दुकान लगाता जोकि खाना खाकर अपनी दुकान को लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया। घटना की सूचना पाते ही बेंदा घाट चौकी प्रभारी अनुरुद्ध प्रताप सिंह पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर जायजा लिया। जहां पर घायल की मौत हो चुकी थी मृतक अपने पीछे पत्नी गीतादेवी देवी व तीन बच्चे छोड़ गया है।थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक ब्रजमोहन की पत्नी गीता की तहरीर पर बाइक चालक रिंकू पुत्र राकेश निषाद ( सेमगरा थाना मर्का) के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए पर मामला दर्ज किया गया है।