अर्पित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
तिन्दवारी। गुरुवार को बांदा टांडा मार्ग पर राम मिरगहनी के पास सवारियों से भरा टेंपो सवारियों से भरा तेज रफ्तार टेंपो पलट गया जिसमें सवार 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है शुक्रवार को तिन्दवारी से टेंपो में सवार होकर गोखरही गांव निवासी मइयादीन यादव यादव भिडोरा गांव निवासी ओमप्रकाश, गनेश बांदा की तरफ जा रहे थे। अचानक बरगहनी गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो का आनियिन्त्रत होकर सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार तीनो लोग घायल हो गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों ने टैम्पो मे दबे लोगों को बाहर निकाला। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
तिन्दवारी थाना क्षेत्र के भिडोरा गांव मृतक बद्री सिंह के निवासी छोटे भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि गुरुवार को उसके बड़े भाई बद्री सिंह 45 पुत्र विजय बहादुर बांदा कोर्ट की तारीख करने जा रहे थे। बांदा फतेहपुर मार्ग पर बरगहनी गांव के निकट सिक्स लाइन रोड निर्माण के पास तेज रफ्तार टेंपो पलट गया । जिसके नीचे दबकर भाई बद्री सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय चिल्ला में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पुत्र महेंद्र सिंह 7 वर्ष कोमल 9 वर्ष पूनम 5 वर्ष और पत्नी मंजू को छोड़ गया है। मृतक बद्री सिंह खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता रहा है घटना से पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।