नई दिल्ली। Tata Nexon EV अप्रैल 2021 के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। कंपनी ने पिछले महीने Nexon EV की 525 यूनिट की बिक्री करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें कि इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में पिछले महीने कुल 749 यूनिट्स की बिक्री हुई। जिसमें टाटा नेक्सन ईवी की हिस्सेदारी काफी बड़ी है। इसके अलावा, Nexon EV ने अप्रैल 2021 में नेक्सन मॉडल की कुल बिक्री में 7.5 फीसदी से ज्यादा का योगदान दिया है।
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दूसरा नंबर पर MG ZS EV रही। पिछले महीने इस कार की 156 यूनिट्स की बिक्री हुई जो बहुत कम थी।
अप्रैल के महीने में इलेक्ट्रिक कार बिक्री की सूची में तीसरे नंबर पर Tata Tigor EV (टाटा टिगोर ईवी) रही। टाटा टिगोर ईवी की 56 यूनिट्स की बिक्री हुई।
जबकि इस सूची में चौथे स्थान पर Hyundai Kona EV (ह्यूंदै कोना ईवी) रही। अप्रैल के महीने में कंपनी कोना ईवी की सिर्फ 12 यूनिट्स को बेचने में कामयाब हो पाई।