सैल्स टैक्स कॉलोनी में शुभारंभ फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटंकार द्वारा ट्रैनिंग रखवाई गईं। जिसमें फाउंडेशन की महिलाओं ने खराब समान का उपयोग कर उपयोगी वस्तुएं बनाई। जैसे चूड़ियों और प्लास्टिक की बॉटल से लैंप बनाया। फाउंडेशन की मेंबर इंदू पटेल द्वारा ट्रैनिंग दी गई, इसमें अन्य मेंबर्स शीला प्रजापति, देवकी साहु, सरिता सोनवाने आदि उपस्थित रहे।
शुभारंभ फाउंडेशन महिलाओं का एक समूह हैं जिसमें महिलाओं को उनके रुचि के ज़रिए काम और स्टेज दिया जाता हैं। अलग अलग तरह के सेमिनार आयोजित करवाए जाते हैं जिससे महिलाएं अपने हुनर को पहचान कर आगे बढ़े। इस फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटंकार और उनके साथ इस समूह में 10 से 15 औरते हैं जो की गृहणी हैं और घर से ही काम करती हैं। समय समय पर फाउंडेशन की महिलाओं द्वारा कपड़े, फल, मास्क आदि चीज़े डोनेट की जाती हैं।