शेखर की रिपोर्ट
झरिया के पूर्व विधायक स्व.सूरजदेव सिंह की पत्नी हैं कुंती सिंह हैं। वह झरिया विधानसभा क्षेत्र का झारखंड में विधान सभा में दो बार प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कुंती सिंह के पुत्र संजीव सिंह भी झरिया से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल दुमका जेल में बंद हैं। झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। पेट में असहनीय दर्द के कारण उन्हें केंद्रीय अस्पताल से तत्काल में भर्ती करवाया जहा अशर्फी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां भी डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। कुंती सिंह को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। लेकिन कुंती सिंह अब बाहर जाने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल उनका इलाज अशर्फी अस्पताल में ही चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर समर्थक चिंतित हैं। बड़ी संख्या में समर्थक अशर्फी अस्पताल में माैजूद हैं। भाजपा की पूर्व विधायक कुंती सिंह की उम्र 70 से ज्यादा है पैर में इंफेक्शन का चल रहा इलाज बता दें कि पैर में इंफेक्शन की वजह से कुंती सिंह काफी दिनों से केंद्रीय अस्पताल में भर्ती थीं। वहां इनका शुगर लेवल काफी अधिक होने की वजह से इंसुलिन दे कर शुगर लेवल ठीक किया गया। इसके बाद पैर का ऑपरेशन किया गया। वह स्वास्थ्य लाभ कर रही थी लेकिन मंगलवार कोपेट में असहनीय दर्द के कारण में असहनीय दर्द के कारण उन्हें केंद्रीय अस्पताल से तत्काल में भर्ती करवाया जहा अशर्फी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। अचानक दिग्गज भाजपा नेत्री की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उनके समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई।