रूस युक्रेन के मध्य विवाद जारी है। वहीं अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युक्रेन में तीन माह पूर्व नियुक्त किये अपने शीर्ष कमांडर सर्गेई सुरोविकिन को उनके पद से हटा दिया है। वहीं उनकी जगह पर चीफ़ ऑफ़ जनरल स्टाफ़ वलियरी गेरासिमोफ़ को नियुक्त किया है।
वह रूसी सेना के प्रमुख थे। वहीं अब उनके हटाए जाने को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है रूस की ओर से यह बदलाव तब किया गया है जब पूर्वी युक्रेन में आगे बढ़ रहा है।
रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सुरोविकिन की जगह किसी और को लाने का मक़सद है ”सेना की अलग-अलग शाखाओं के बीच नज़दीकी संपर्क बनाना और प्रबंधन की गुणवत्ता और प्रभाव में सुधार करना। लेकिन कई लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने अधिक ताकत हासिल कर ली थी। जिसके चलते रूस ने यह निर्णय लिया है।