रश्मि प्रभा की रिपोर्ट
देहरादून। मेेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भर्ती जमाती के लापता होने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। साथ घंटे की तलाश के बाद पुलिस को जमाती अस्पताल के बाथरूम में मिला। बताया जा रहा है कि जमाती बाथरूम में बनी स्लेब में छिपा था। दो दिन पहले भी इसी जमाती ने अस्पताल से भागने का प्रयास किया था।
उस वक्त मेला अस्पताल के कर्मचारी ने जमाती को ब्रह्मपुरी से पकड़ लिया था। तभी से जमाती मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।हरिद्वार पुलिस ने दो दिन पहले लक्सर सुल्तानपुर से करीब आठ जमातियों को पकड़ा था। यह जमाती असम से सुल्तानपुर लक्सर आए थे। स्क्रीनिंग में एक जमाती में कोरोना वायरस के लक्षण मिले थे।
दो दिन पहले 19 वर्षीय जमाती को हरिद्वार मेला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के लिए लाया गया था। यहां पानी पीने का बहाना बनाकर जमाती असपताल से भाग गया था। एक कर्मचारी ने पीछा कर ब्रह्मपुरी से जमाती को पकड़ लिया था। दो दिन से जमाती अस्पताल में भर्ती था। गुरुवार रात डेढ़ बजे जमाती अपने वार्ड से अचानक गायब हो गया। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
काफी मशक्कत के बाद जमाती के मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी अभय प्रतात सिंह ने बताया कि जमाती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। बताया कि बीमारी से भय के कारण जमाती ने इस तरह का कदम उठाया था।