नितीश कुमार की रिपोर्ट
पालीगंज दिवाली पर शहर व गाँव में विभिन्न जगहों पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार किया गया। प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु जयघोष करते विसर्जन स्थल पर पहुंचे।
धनतेरस के दिन कई जगहों पर पर देवी लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। प्रतिमाओं की पूजा के बाद दीपावली से तीसरे दिन उन्हें नदियों में विसर्जित किया जाता है। दिवाली के बाद शुक्रवार को यम द्वितीया के दिन से विधिवत पूजन, हवन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ, जो शनिवार को भी देर जारी रहा। प्रतिमाओं के गुजरने वाले रास्तों पर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
दीवाली पर विभिन्न पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का शनिवार को दूसरे दिन भी समदा स्थित पुनपुन नदी में विसर्जन किया गया। लक्ष्मी पूजा समितियों के सदस्य दहिया नवयुवक संघ ने बाजे-गाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमाओं को विसर्जित शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। जिससे उपस्थित ईनद्रजीत कुमार, आकाश कुमार, सिकंदर कुमार सुमंत कुमार अंकित कुमार दिलकिशोर सिंह शिव राज बी०एन० प्रसाद मौसम कुमार आनंद कुमार, बिमलेश कुमार, राजु कुमार, मनोज कुमार,नितीश कुमार एवं समस्त दहिया के ग्रामीण लोग मौजूद थे, जीसमे महुअरी, गौसगंज, निरकपुर समेत कई और इलाकों में स्थापित लक्ष्मी की प्रतिमाएं बेहद आकर्षक रहीं।