बेंगलुरु
महिला कांस्टेबल को शादी का झूठा झांसा देकर उसके साथ काम करने वाले एक पुरुष कांस्टेबल ने पहले तो उसका यौन शोषण किया और जब बात शादी की आयी तो वह अपने वादे से मुकर गया। पुरुष कांस्टेबल ने महिला कांस्टेबल से शादी करने का वादा करके उसे धोखा दिया लेकिन अब उस पर कसने वाला है कानून का शिकंजा।
जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में पुलिस विभाग में नौकरी करने वाली 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल ने कोथंकुर पुलिस में अपने पुरुष सहकर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि पुरुष कांस्टेबल ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेग्नेंट किया और अब वह उसे अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर कर रहा है, क्योंकि उसे उसके साथ घर बसाने के लिए और समय चाहिए।
महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह साल 2017 में पुलिस ट्रेनिंग पूरा करने के बाद बनासवाड़ी ट्रैफिक पुलिस से तैनात हुई। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी सहकर्मी से हुई, जो उस समय उसी पुलिस स्टेशन में ड्यूटी कर रही था। थाने में एक साथ काम करने के दौरान दोनों अक्सर साथ रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां और दोनों करीब आ गये।
महिला पुलिसकर्मी ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों के बीच यह अफेयर साल 2019 के शुरुआती महीनों में शुरू हुआ और करीब 11 महीने के बाद नवंबर में पुरुष कांस्टेबल ने उससे शादी का वादा किया। इस दौरान महिला कांस्टेबल प्रेग्नेंट हो गई। उसके बाद पुरुष सहकर्मी का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा।
महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत में कहा कि प्रेग्नेंट होने के बाद वह उस पर लगातार अबॉर्शन कराने के लिए दबाव डालने लगा। पुरुष कांस्टेबल ने उससे कहा कि वह अभी शादी नहीं कर सकता है, इसलिए वो पेट में पल रहे बच्चे का अबॉर्शन करा दे। उसके बाद साल 2021 में उसका पुरुष सहकर्मी उससे दूरी बनाने लगा। जब महिला कांस्टेबल ने इस बारे में उससे बात की तो उसने कहा कि उसकी जिंदगी में कोई और महिला आ गई है, जिससे वह शादी करने वाला है।
इसके बाद महिला कांस्टेबल ने पुरुष सहकर्मी की मंगेतर के बारे में जानकारी जुटाई और उसके घर जाकर अपने साथ किये जाने वाले शोषण के बारे में मंगेतर के माता-पिता से बात की। इस मामले को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि वो उस पुरुष कांस्टेबल से अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ लेंगे और उसके साथ अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे।
महिला कांस्टेबल ने आगे बचाया कि जनवरी 2022 में आरोपी सहकर्मी मे पुलिस विभाग से बीमार की छुट्टी ली और अपने घर चला गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल ने कई बार उससे फोन करके बात करने के प्रयास किया लेकिन उसने किसी भी कॉल का कोई कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद 28 जनवरी को महिला सिपाही के पास आरोपी सहकर्मी का फोन आता है वह उसे बताता है कि उसने शादी कर ली है, इसलिए उसे भी सबकुछ भूलकर किसी और से शादी कर लेनी चाहिए।
महिला कांस्टेबल ने कहा कि फोन पर हुई उस बातचीत के बाद उसने तय किया कि वह शादी के नाम पर यौनशोषण करने वाले अपने सहकर्मी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायेगी और उसके बाद उसने पुलिस थाने में आरोपी सहकर्मी के साथ-साथ उसके परिजनों के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 313 और 420 के तहत मामला दर्ज कराई।
इस मामले में कोथंकुर पुलिस थाने के प्रभारी का कहना है कि महिला कांस्टेबल की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच चल रही है और जैसे भी तथ्य जांच में सामने आयेंगे, उसके अनुसार एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में अगर पुरुष कांस्टेबल का दोष सिद्ध होता है कि उसे कड़ी दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।