नितीश कुमार की रिपोर्ट
पटना-बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात ‘अंफान’ का प्रभाव बिहार के कई जिलो में दिख रहा है। चक्रवात के कारण बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस चक्रवात से भारी बारिश हुआ और तापमान में गिरावट हुआ। आज सुबह से ही पटना, अरवल,जहानाबाद, आरा, सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। आसमान में काले बादल छाए हैं, । वहीं शाम में पटना के इलाकों में मौसम बिगड़ गया है। और हवा के साथ जोड़दार वारिस होने लगा बताया जाता है कि बिहार के कई जिलो मे वज्रपात से लोगों की मौत हो गई है। वही जहानाबाद के मखदुमपुर बजार मे NH83 पर बने तिन मंजीले मकान रोड पर गिर पड़ा हलांकि किसी को क्षती नही हुई है,लेकिन रोड दो घंटो तक जाम रहा,
गौरतलब है कि बुधवार को राजधानी और आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो बिहार के कई जिलों में गुरुवार तक मौसम के खराब रहने की उम्मीद है। कहीं बारिश तो कहीं वज्रपात व आंधी की संभावना है। इसके बाद वातावरण साफ हो जाएगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार ने कहा कि चक्रवात को लेकर मौसम में बदलाव हुआ है। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तटीय इलाके से टकराने की संभावना है। इसका प्रभाव पूर्वी भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा। चक्रवात जिस तरह से उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसकी गति भी उतनी ही तेज होती जा रही है। मैदानी भाग में पहुंचने पर उसकी गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्मीद है। इसका असर बिहार के भी कई जिलों में होने की संभावना है