योगेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की प्रथम एवं कामकाजी बैठक का आयोजन भा.ज.पा कार्यालय जांजगीर में संपन्न हुआ। जिसमें भा.ज.पा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं सक्रियता से कार्य खड़ा करे। गांव-गांव में संपर्क करें उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करें, हौसले से कार्य करें, संगठन को मजबूत बनायें तथा भा.ज.पा की महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक लेकर जाए तथा प्रत्येक बूथ के 10-10 महिलाओं को सक्रिय करें, जिले के सभी 26 मंडल एवं 6 विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की टीम खड़ा करें जिला महिला मोर्चा प्रभारी श्यामबाई साहू ने महिला मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला तथा कार्य को क्रियान्वित करने हेतु योजना पर चर्चा की। महिला मोर्चा सह प्रभारी विभा गौरहा ने अपने उद्बोधन में प्रदेश महिला मोर्चा के 4 मु्द्दों की चर्चा की। जिसके तहत शराब बंदी, आवास योजना, स्वसहायता समूह आदि विषयों पर राज्य सरकार की वादाखिलाफी को लेकर आंदोलन करने को तैयार रहने को कहा। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा मात्रशक्ती अपनी सक्रियता से बूथ स्तर तक महिलाओं को संगठीत करें। उन्होंने बिहार चुनाव का उल्लेख करते हुये कहा की महिलाओं के समर्थन से ही बिहार में भाजपा सत्ता मंे आई है। महिला मोर्चा को कांग्रेस सरकार के विरूद्ध शराब बंदी को लेकर किये गये झुठे वादे को जन-जन तक ले जाना चाहिये। बेलतरा विधायक एवं जिला प्रभारी रजनीश सिंह ने महिलाओं को संगठित होकर जिले प्रत्येक बूथ में महिलाओं के बीच संगठन खड़ा करें तथा कांग्रेस की जनविरोधी नितियों को जन-जन तक पहुंचाये। कांग्रेस की झुठे वादे और वादाखिलाफी के विरूद्ध जनजागरण अभियान चलाये। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने अपने संबोधन में कहा की महिला मोर्चा अपने संगठन का विस्तार प्रत्येक बूथ तक ले जावे तथा सामुहिक प्रयत्न से महिला मोर्चा को सक्रिय, सशक्त और ऊर्जावान बनाये तथा निरंतर रजनात्मक कार्य में सहभागी बन भाजपा की नितियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सशक्त भाजपा ही देश का शुदृण भविष्य है। राष्ट्रहित में महिला मोर्चा को सक्रियता से संगठनात्मक कार्य को तीर्व कर बूथ स्तर तक ले जाएं। पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने महिलाओं को प्रेरित करते हुये कहा की महिला मोर्चा को सक्रियता से निरंतर कार्य करना चाहिये। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू ने महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक ले जाने एवं कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नितियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस सरकार के चरित्र को उजागर करें। कामकाजी बैठक का संचालन जिला महामंत्री मोहन कुमारी एवं संतोषी दुबे ने किया। इस कामकाजी प्रथम बैठक में प्रशांत सिंह, कमलेश जांगड़े, संतोषी सिंह, उषा राठौर, विद्या सिदार, संतोषी दुबे, मोहन कुमारी साहू, मीरा मिहिर पत्कि, शांति भारते, मालतीदेवी रात्रे, नंदनी राजवाड़े, मधु राठौर, अनिता गोपाल, संतोषी बरेठ एवं जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण व महिला मोर्चा की कार्यकार्ता बहने उपस्थित थी