वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का रखें विशेष ख्याल
जागेशवर प्रसाद वर्मा कि रिपोर्ट
बलौदाबाजार-मुख्यमंत्री के योजना नीति,कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा ने आज जिलें के विभिन्न गौठानों का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने विकासखण्ड पलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिनभट्टा एवं विकासखण्ड सिमगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत केशली के गौठानों का निरीक्षण करतें हुए महिला स्व सहायता के कार्यो की प्रशंसा की। इस दौरान खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य,रमेश धृतलहरे, सुमित्रा धृतलहरे हरिनभट्टा के सरपंच सुखदास बंजारे,केशली के सरपंच वीणा वर्मा गौठान समिति के अध्यक्ष जयंत कुमार,अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की उपस्थित रहे। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट टांके,पैकेजिंग वर्मी खाद की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन किया। इसके साथ ही चारागाह एवं बाड़ी का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को वर्मी टांके में सुधार,चारागाह में शीघ्र नये नेपियर घास तथा मक्का लगाने के निर्देश दिए हैं। गौठान में उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ चर्चा कर उनके स्वरोजगार के बारे में जाना। हरिनभट्टा गौठान में महारानी लक्ष्मी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सविता पटेल ने बताया कि 782 क्विंटल खाद बन गया है। जिसे सोसायटी के डिमांड के अनुसार उठाव कराया जा रहा है। अभी तक हमें कुल 1 लाख 58 हजार रूपए समूह को प्राप्त हो चुका है। पूरे खाद की बिक्री होने पर 2 लाख 55 हजार रुपये का शुद्ध लाभ होगा। उन्होंने आगें कहा समूह में 11 महिला जुड़ी हुई है। सभी की आर्थिक स्थिती में सुधार हो रही है।चरवाहा शत्रुहन यादव ने बताया की गोबर बेचकर 22 हजार रुपए की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो चुका है। इस पर श्री शर्मा ने प्रशंसनता जाहिर करतें हुए कहा गौठान एवं गौधन न्याय योजना आर्थिक समृद्ध की राह को आगें बढ़ा रहा है। ग्राम केशली में महिला स्व महिला समूहों के प्रतिनिधि के रूप में देशना भवसर ने शर्मा को बताया कि गाँव में कुल 11 महिला समूह कार्यरत है। समूह की महिला स्वरोजगार हेतु महानदी वनिता शेड में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वालंबन की तरफ बढ़ रहे। उन्होंने आगें कहा मैं ज्योति महिला स्व सहायता समूह से जुड़ी हूं। हमारे समूह में कुल 10 महिला है जो कि स्कूल बैग बनाने का कार्य करतें है। इससे 16 हजार की आमदनी अभी तक हुई है। गाँव में जय महामाया समूह गौठान में वर्मी कंपोस्ट का कार्य कर रही है। अब तक इस समूह द्वारा 630 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का निर्माण सहित पैकेजिंग कर उन्हें सोसायटी में विक्रय कर चुकें है। स्व सहायता समूह को इससे लगभग 2 लाख 6 हजार रुपये की प्राप्ति होगा।
वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का रखें विशेष ख्याल
उन्होंने प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभागार में कृषि,पंचायत,उद्यानिकी एवं पशुधन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलें में गौठानो का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। अब हमें इसे स्व रोजगार के केंद्र में बदलतें हुए गौठान समिति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगें बढ़ना है। खाद निमार्ण के समय वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। उच्च गुणवत्ता वाले खाद की मांग बाजार में सर्वाधिक है। बैठक में कलेक्टर सुनील कुमार जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ सुरेश कंवर,पंकज देव तहसीलदार कुणाल पांडेय उपसंचालक कृषि संत कुमार पैकरा,उपसंचालक पशुधन विकास डॉ एस पी सिंह,उद्यानिकी विभाग से वट्टी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण सहित सहित बड़ी सँख्या में जनप्रतिनिधि, गांव के नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।