शेखर की रिपोर्ट
बोकारो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व मैं तेलमच्चो ब्रिज पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।बोकारो विधानसभा के मुफ़्सील मंडल द्वारा भूतनाथ मंदिर,चास दछिन द्वारा योधडीह मोड़, चास उत्तरी द्वारा नेताजी चौक, चौक,किसान मोर्चा द्वारा धर्मशाला चौक,पिंडराजोरा द्वारा तेलिडीह मोड़,कोऑपरेटिव,हरला,बोकारो, माराफारी,बालीडीह मंडल द्वारा हवाई अड्डा मोड़ पर भव्य स्वागत किया जायेगा। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश जी का आगमन से बोकारो विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं मैं खुशी की लहर हैं। बोकारो विधानसभा के करीब 8 जगहों पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत व अभिनदंन किया जायेगा। पूरा विधानसभा क्षेत्र में झंडे बैनर से सजा की जायेगी।जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि यह एक दिवसीय प्रवास के दौरान बोकारो जिला के सभी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता संग बैठक तय हुई हैं। साथ ही साथ जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मैं मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि 31 अक्टूबर को 12 बजे से 2 बजे तक सरस्वती विधा मंदिर, सेक्टर 3 ,बोकारो मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मा.सांसद/मा.विधायक ,मा. पूर्व सांसद/मा. पूर्व विधायक ,विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा/ मोर्चा के राष्ट्रीय/प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य जिला भाजपा का संपूर्ण कार्यसमिति ( पदाधिकारी , कार्यसमिति सदस्य , विशेष आमंत्रित सदस्य , स्थाई आमंत्रित सदस्य ,प्रवासी ) पूर्व जिलाध्यक्षगण प्रख॔ड/ मंडल भाजपा के पदाधिकारीगण,पूर्व प्रख॔ड/मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण सभी मोर्चा के प्रख॔ड/मंडल के अध्यक्ष / महामंत्री,शक्तिकेन्द्र के प्रभारी / संयोजक भाजपा का नगर निगम/ जिला परिषद/ नगर पार्षद/स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि उपरोक्त के अलावा भाजपा/मोर्चा के शेष सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता विशेष रूप आपेक्षित है।इस बैठक मे मुकुल ओझा,दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय,लीला देवी, संजय त्यागी,अशोक कुमार पप्पू,इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल,महेंद्र राय, मुकेश राय, ऋतुरानी सिंह, प्रगति शंकर, मंडल महामंत्री व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।