हनुमान जयंती के पावन पर्व पर शुभारंभ फाउंडेशन की महिलाओं ने जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर,में भक्तजनों को फल,हलवा और चना प्रसाद बांटें। सभी के जीवन में खुशहाली आए, स्वास्थ्य अच्छा रहें हम भगवान से यही प्राथना करते हैं। इस कार्य में फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटंकार एवं देवकी साहू,सुचिता साहू,शीला प्रजापति उपस्थित रही।
शुभारंभ फाउंडेशन महिलाओं का एक समूह हैं जिसमें महिलाओं को उनके रुचि के ज़रिए काम और स्टेज दिया जाता हैं। अलग अलग तरह के सेमिनार आयोजित करवाए जाते हैं जिससे महिलाएं अपने हुनर को पहचान कर आगे बढ़े। इस फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटंकार और उनके साथ इस समूह में 10 से 15 औरते हैं जो की गृहणी हैं और घर से ही काम करती हैं। समय समय पर फाउंडेशन की महिलाओं द्वारा कपड़े, फल, मास्क आदि चीज़े डोनेट की जाती हैं।