रेशम वर्मा कि रिपोर्ट
कसडोल-आज कसडोल नगर के चंद्रमणि आत्मा भवन मैं कसडोल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल पलारी भाजपा मंडल दक्षिण पलारी कसडोल एवं लवन के शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक प्रभारी सह प्रभारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री की विधानसभा स्तरीय आवश्यक बैठक संपन्न हुई! बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव द्वारा किया गया! रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं गौरीशंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी एवं पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की! आज के इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चंद्राकर अनिल पांडे महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुलोचना यादव महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू राजकुमार जयसवाल राजकुमार साहू भाजपा मंडल कसडोल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल लवन मंडल के अध्यक्ष विजय यादव पलारी मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा दक्षिण पलारी मंडल के अध्यक्ष श्री महेंद्र साहू सहित भारी संख्या में शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक प्रभारी सह प्रभारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री प्रदेश के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे!