अनूप दुबे की रिपोर्ट
छतरपुर-छतरपुर शासकीय महाराजा महाविद्यालय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली डॉ. डी.पी शुक्ला निर्देशन में महाविद्यालय से फीता काटकर रवाना किया गया। शुभारंभ नारे लगाकर किया गया। इसके बाद यातायात जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। जो लोग यातायात नियम का पालन कर रहे थे, उनका मिष्ठान देकर नियमों के पालन के लिए आभार व्यक्त किया गया। जिन वाहन चालकों ने हैल्मेट नहीं पहना या सीट बेल्ट नहीं लगाई थी उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अपर्णा प्रजापति के मागदर्शन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा गीत के माध्यम से यातायात के नियमों के बारे में बताया गया। यातायात का आयोजन किया गया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों, छात्रसाल चौराहा आदि स्थानों से होते हुए महाविद्यालय में संपन्न हुई और लोगों को सड़क सुरक्षा की जागरूकता बारे संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अपर्णा प्रजापति डॉ. बी एल कुम्हार , जिसमें स्वयंसेवक नीलेश तिवारी, अमन गुप्ता, रागिनी द्विवेदी, साक्षी दुबे ,सौरभ दुबे, कंचन चौरसिया, कंक्षी सो चौरसिया, प्रज्ञा पटेरिया ,प्रियंका कुशवाहा बलदाऊ सहित अन्य स्वयंसेवक रहे मौजूद।