अनूप दुबे की रिपोर्ट
छतरपुर-विजावर भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बिजावर के स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा मंडल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस और 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को पूरे मंडल में उत्साह पूर्वक मनाए जाने पर विस्तार से चर्चा हुई।भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी राकेश सिंह राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी आने बाले दोनों कार्यक्रमो के लिए पंचायत वार्ड प्रभारी आज नियुक्त किये जा चुके है जो कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मंडल की बैठक प्रभारी पुष्पेन्द्र नाथ पाठक (गुड्डन भैया) सहप्रभारी दुर्गेंद्र देव सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस को एकत्रीकरण के रूप में मनाए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का सभी पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनायें। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मनोहर तिवारी ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष जागेश्वर मिश्रा (हल्के भैया) महामंत्री प्रवेश अग्रवाल,सन्तोष खटीक, ब्रजेंद्र दत्त शुक्ल , किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी,सुरेश गुप्ता,मंडल मंत्री राजेश साहू,अशोक अग्रवाल,राघवेंद्र लटोरिया,भरत सिंह,संजीव पांडेय,पुष्पेंद्र सिंह कटारा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ट के अध्यक्ष संयोजक बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।