मोहन प्रसाद यादव की रिपोर्ट
अनूपपुर । 15 महीने के कांग्रेसी कुशासन से मुक्ति मिलने के 6 माह बाद….लेकिन कुल मिलाकर 21 माह बाद नर्मदा पुत्र, मध्यप्रदेश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज अनूपपुर में प्रथम आगमन हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उनके आगमन को देखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था की गयी है। जबकि उप चुनाव के लिये कमर कसे खड़ी भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज सोमवार 7 सितम्बर को अनूपपुर आगमन हो रहा है। उनके स्वागत की तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं।
किया अवलोकन आगमन की पूर्व संध्या पर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सोमवार 7 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगमन के सम्बंध में कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थल पर कमिश्नर शहडोल संभाग नरेश पाल, एडीजी जी जनार्दन, डीआईजी पी॰एस॰ उईके, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक एम॰एल॰सोलंकी के साथ जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, ओमप्रकाश द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, तेजभान सिंह, राम अवध सिंह, अरुण सिंह सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का अनूपपुर में होने वाला कार्यक्रम दो बार स्थगित हो चुका था । भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का इंतजार अब जा कर खत्म होने जा रहा है ।
आज मुख्यमंत्री आज 7 सितम्बर को 302 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और शुभारंभ करेंगे। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में दोपहर 3.15 पर मुख्यमंत्री श्री चौहान एक आम सभा को संबोधित करेंगे।
अनूपपुर विधानसभा में उप चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
श्री चौहान ज़िले की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सशक्त करने के लिये ज़िला चिकित्सालय भवन में 17.29 करोड़ लागत से 200 बेड क्षमता के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। अनूपपुर शहर में 12.01 करोड़ की लागत से रेल्वे ओवर ब्रिज कार्य का शुभारम्भ एवं 1.09 करोड़ की लागत से एकलव्य विद्यालय में आधुनिक सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किया जाएगा।
इसके साथ ही आपके द्वारा 15 ग्रामों में 16.79 करोड़ की लागत से बनने वाली आवर्धन नल जल योजना की सौग़ात दी जाएगी। उक्त नल जल योजना से बीड़, बकही, धिरौल, चोलना, पड़रिया, फ़ुनगा, पटनाकला, दैखल, कुशियरा, कदमटोला, छिल्पा, बेंदी, पसला, बदरा, पडौर के ग्रामीण जनो को घरों में नल सुविधा के माध्यम से शुद्ध जल की प्राप्ति होगी। सिंचाई सुविधा में विस्तार हेतु धनपुरी एवं चोलना में 20 करोड़ 59 लाख लागत की सिंचाई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। ग्राम कुकरगोड़ा एवं हर्री में ग़ौशाला भवन, सोनमौहरी में नर्सरी निर्माण के कार्यों के साथ-साथ 48 करोड़ 39 लाख लागत से एमआरएल05-एनएच 43 से बम्हनी तथा जैतहरी-महुदा-परासी-जमुना सड़क निर्माण कार्य की सौग़ात अनूपपुर को प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा अनूपपुर जैतहरी वेंकटनगर लम्बाई 40.60 किमी लागत 68.04 करोड़, कोतमा जैतहरी राजेंद्रग्राम मार्ग लम्बाई 52.20 किमी लागत 115.25 करोड़, बाल सम्प्रेषण गृह अनूपपुर लागत 0.91 करोड़ तथा 54 लाख लागत से ग्राम कोलमी एवं बकेली में निर्मित गौशालाओं कुल 184.74 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
***भाजपा प्रत्याशी को मिला संबल — उप चुनाव से ठीक पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन भाजपा के प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह को बडा संबल प्रदान करने वाली है। कांग्रेस की अपेक्षा मजबूत स्थिति में खडी भाजपा को उसी की पार्टी के कुछ कद्दावर नेताओं की खराब छवि से खतरा माना जा रहा है। संगठन में मची खींचतान खराब दौर में है। पूर्व विधायक रामलाल रौतेल तथा बिसाहूलाल सिंह के बीच खाई कौन खोद रहा है…यह भी शीर्ष नेताओं को देखना होगा। बहरहाल कोई शक नहीं कि सत्ता तथा मजबूत संगठन के साथ बिसाहूलाल + रामलाल की संयुक्त ताकत अनूपपुर में भाजपा को अजेय बना रही है। मुख्यमंत्री यदि आज बिसाहूलाल तथा रामलाल को एक साथ बैठा पाए तो सार्थक चर्चाओं के साथ।