अनूप दुबे के साथ कपिल खरे की रिपोर्ट
छतरपुर-बिजावर श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह महा अभियान में बिजावर खंड मे डेढ़ माह तक चले महा अभियान में करीब 100 राम सेवकों के अलावा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 400 से अधिक लोगों ने सहयोग किया। जिन्होंने बिजावर खंड के प्रत्येक गांव में जाकर मंदिर निर्माण में स्वेच्छा से सहयोग के लिए प्रेरित कर संग्रह किया। इस महाअभियान की सफलता के लिए ब्रहत स्तर पर समन्वय बैठक और चर्चा के बाद सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसके लिए बिजावर खंड को श्रेणी वार विभाजित कर रामभक्तों को घर घर पहुंचने के लिए योजना तैयार की गई।
ऐसे बनाई गई कार्य योजना-
श्री रामकाज के लिए हिंदू संगठनों के सदस्यों ने मिलकर निर्धारित प्रारूप में कार्य योजना तैयार की। अभियान के खंड प्रचार प्रसार प्रमुख कपिल खरे ने बताया कि बिजावर खंड में अभियान के तहत राम भक्तों के घर घर तक पहुंचने के लिए तीन उपखंड खैराकला, पनागर और गुलगंज बनाए गए जिनमें 13 मंडल भी बनाए गए। जिसमें हर मंडल में करीब 4 से 8 गांव शामिल रहे। इस तरह कुल 72 गांव मैं अभियान के तहत राम भक्त पहुंचे और महा अभियान और श्री राम मंदिर निर्माण के संबंध में जानकारी देकर समर्पण राशि एकत्रित की। खंड के अभियान प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि प्रांत और जिला के अधिकारियों के निर्देशन में जागरूक करने के लिए पूर्व में कई कार्यक्रम और रूपरेखा बनाई गई और सभी राम सेवकों के अथक प्रयास से इस महा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह आजाद अग्रवाल और इस महा अभियान के पालक अनुराग सोनी कार्य योजना बनाने में सहभागी रहे। इसके अलावा नगर में भी दो बस्ती श्री राम बस्ती और स्वामी विवेकानंद बस्ती बनाई गई।
समन्वय बैठक से शुरू हुआ अभियान-
इस महा अभियान में जिला स्तर पर रामसेवक प्रशिक्षण के बाद समन्वय बैठक से इस महाअभियान की खंड में शुरुआत की हुई। जिसमें मंडल स्तर पर सम्मेलन की भूमिका बनाई गई और सभी 13 मंडलों में मंडल सम्मेलन और नगर में बस्ती सम्मेलन किए गए। इसी दौरान व्यवस्था की दृष्टि से नगर में श्री राम मंदिर निर्माण राशि संग्रह कार्यालय और एक अन्य सह कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिनमें नियमित रूप से बैठक और कार्य योजना तैयार कर महा अभियान की समीक्षा की गई। इसी दौरान 21 जनवरी को खंड स्तरीय प्रशिक्षण कर राम सेवकों को उनके दायित्वों के बारे में बताया गया। 24 जनवरी को श्री राम मंदिर निर्माण के साहित्य का नगर के बड़ी देवी जी मंदिर में पूजन किया गया और प्रत्येक मंडल में श्री राम आरती, सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन और नगर में कछियाना मोहल्ला, हरिजन बस्ती, आदिवासी बस्ती, रतनगंज, श्री चित्रगुप्त मंदिर, नगर पंचायत तिराहा, मोहनगंज मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर आदि में धार्मिक आयोजन किए गए। महा अभियान में राम भक्तों के द्वारा 31 जनवरी को शंखनाद कार्यक्रम कर घर घर जाने और निधि संग्रह की शुरुआत की गई। 1 फरवरी को अभियान के तहत बड़ा आयोजन कर वाहन रैली निकाली गई जिसका प्रभारी अंकित भटनागर को बनाया गया । रैली मे सैकड़ों की संख्या में दुपहिया और चार पहिया वाहनों में जय श्री राम और धार्मिक उत्साह के साथ हजारों लोग शामिल हुए। श्री राम मंदिर निर्माण के संबंध में यह जन जागरण रैली क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ धाम श्री जटाशंकर से शुरू होकर खेरा, बिजावर, भारतपुरा, गुलगंज, अनगोर, पनागर, हटवाहा होते हुए बिजावर के ऐतिहासिक श्री जानकीनीवास मंदिर मैं संपन्न हुई। 11 फरवरी को अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राम भक्त रिंकू शर्मा के हत्या करने वाले आरोपियों को सजा देने की मांग कर रामभक्त रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि दी भी दी गई। इस महाअभियान में खंड के प्रत्येक गांव से समिति बनाकर लोगों की सहभागिता की गई। जिसमें राम भक्तों को अभियान के तहत प्रशिक्षण दिया गया। वही हर गांव में श्री राम भक्तों की एक समिति भी बनाई गई । पूरे अभियान में समय-समय पर जिला और प्रांत के अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक कर मार्गदर्शन दिया गया। डेढ़ माह तक चले इस महा अभियान में पूरे खंड में श्रीराम के जयकारों के साथ धार्मिक माहौल बना रहा।