एस के सिंह की रिपोर्ट
पटना-कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को एक सप्ताह अर्थात 8 जून 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। व्यापार के लिए अतिरिक्त छूट दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार अब सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दूकानों को खोलने की अनुमति होगी। लेकिन दूकानें अल्टरनेट खुलेंगी। वहीं निजी दफ्तर बंद रहेंगे। खान-पान, कृषि से जुड़ी दुकानों के अलावे अन्य कई व्यवसायिक प्रतिष्ठाों को खोलने का निर्णय लिया गया है।