संवाददाता-विवेक चौबे
गढ़वा : विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जुझारू, कर्मठ, योग्य,शिक्षित कांग्रेसी युवा नेता अजय दुबे इस धरती पर नहीं रहे। युवाओं के दिल पर राज करने वाले अजय दुबे मरने के बाद भी उनका नाम अमर है। युवाओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले अजय दुबे की ख्याति आज भी प्रसिद्ध है। अजय चाहते थे कि विधायक बनकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अन्य नेताओं से हटकर कुछ अलग बदलाव करें,विकास की नदियां बहा दें,युवाओं के बेरोजगारी दूर करें,बिजली व पानी की समस्या को दूर करें सहित कई मुद्दों पर सपना संजोए थे। हालाकि सपना तो साकार नहीं हो सका। चुनाव के कारण ही अजय की जान भी चली गयी। अब इस विधानसभा क्षेत्र में उनके परिजनों से व भविष्य में नेता के रूप में आने का विश्वाश लोगों ने खो दिया।
इन्हीं विश्वाश व अजय के संजोए सपनों को साकार करने के लिए अमर अजय की पत्नी- चित्रा दुबे अपने कदम को बढ़ा चुकी हैं। क्षेत्र की जनता को अजय से लगाव न भटके इसके लिए उन्होंने नेत्री के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य आएंगी। उन्होंने उक्त सभी विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पड़वा मोड़ कॉलेज पर 14 मार्च को दौरा करेंगी।जबकि 15 मार्च को मझिआंव प्रखण्ड का दौरा करेंगी। चित्रा-अजय की है यही जज्बात,लोगों ने जब याद कराई सपने की बात।