संवाददाता-विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में विकास समिति के द्वारा यज्ञ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता विकास समिति के अध्यक्ष- नरेश प्रसाद सिंह ने की। समिति के सचिव- मुरलीधर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यज्ञ का आयोजन होगा।
वर्षों से लगातार हो रहे यज्ञ की निश्चित व निर्धारित तिथि पर ही इस वर्ष भी यज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी से यज्ञ के लिए चंदा को लेकर गांव-गांव भ्रमण किया जाएगा।
मौके पर- गोरख नाथ सिंह,विश्वनाथ प्रसाद,सुरेंद्र सिंह,भागीरथी प्रसाद,अवधेश कुमार,विजय शंकर पांडेय,लाला पांडेय,दुदुन उपाध्याय,सुदर्शन तिवारी,दिवाकर मिश्र,शम्भूनाथ सिंह,विनोद पांडेय,चन्देश मिश्र,शम्भू नाथ साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।