संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड में स्थित गरदाहा उच्च विद्यालय में दो पंचायत- शिवपुर व खुटहेरिया के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। बनाए गए वार्ड में शिवपुर पंचायत से 23 व खुटहेरिया पंचायत से 7 लोगों को रखा गया है। खुटहेरिया पंचायत से रखे गए लोगों ने बताया कि हमलोगों को क्या दिक्कत है,यह देखने-जानने के लिए हमारे पंचायत से मुखिया,वार्ड सदस्य कोई भी नहीं आता है। सभी ने बताया कि सुबह में चना गुड़ या चुरा व मिर्च दिया जाता है। ग्यारह बजे दाल-भात व सब्जी दिया जाता है। शाम में भी अच्छा भोजन मिलता है। सभी ने मांग किया है कि नाश्ता के रूप में मिल रहे चना गुड़ या चुरा व मिर्च के बदले हमलोगों को रोटी या पूड़ी सब्जी दिया जाए। चार दाना चना चबाकर या चुरा व मिर्च खा कर ग्यारह बजे तक इस गर्मी के मौसम में रहना बड़ी ही मुश्किल है। ग्यारह बजे भोजन ग्रहण करने के बाद रात में नौ बजे भोजन मिलता है।
बता दें कि मांग करने वालों में- लवकेश सिंह,शुशील कुमार रवि, राहुल सिंह,नसीम अंसारी,प्यारे आलम सहित अन्य का नाम शामिल है।
वहीं आइसोलेशन वार्ड में रह रहे शिवपुर पंचायत के लोगों ने भी मांग किया है कि चना के बदले अच्छा नाश्ता का प्रबंध किया जाए।
उक्त दोनों पंचायत से रह रहे लोगों ने मांग किया है कि भोजन समय-समय पर दिए जाएं। खास बात यह कि स्वास्थ्य विभाग के लोग भी यहां सक्रिय दिखे। प्रत्येक वार्ड में जा-जा कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सबों से पूछा कि कोई दवा चाहिए या नहीं। स्वास्थ्य से संबंधित बात भी उनलोगों ने सबों से एक-एक कर पूछा। वहीं शिवपुर पंचायत के मुखिया- योगेन्द्र राम भी सक्रिय दिखे । प्रतिदिन उनकी उपस्थिति भी होती है। जबकि खुटहेरिया पंचायत की मुखिया- अनिता देवी व अन्य अनुपस्थित थे। मुखिया पति- विनोद राम ने अनुपस्थिति का कारण बताया कि उड़ीसा के मयूरभंग जिला में खुटहेरिया पंचायत के फंसे मजदूरों को घर लाने के लिए पदाधिकारीगण से मिल रहे थे। साथ ही कहा कि कोशिश करूंगा कि सुबह में उनलोग के कहे अनुसार पूड़ी सब्जी का ही व्यवस्था रहे।
मौके पर- पंचायत सचिव- कमलेश चौबे,रोजगार सेवक- इंतजार अंसारी,वार्ड सदस्य- रामाधीन राम,अशोक बैठा,सहिया- ममता देवी,एनएम- गिरिजा देवी,उज्ज्वला कुमारी,रीना देवी,राजा सिंह,बीजेपी महामंडल अध्यक्ष- राजेंद्र पांडेय,सेंटर सुपरवाइजर- अनुज कुमार रवि सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।