संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामपंचायत- खरौंधा में स्थित विजय राघव मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता- मुखिया प्रतिनिधि- मुन्ना ठाकुर ने की। बता दें कि इस बैठक में मंदिर से राम,लक्ष्मण व जानकी की चोरी गयी मूर्ति पर विशेष चर्चा की गई। वहीं ग्रामीणों की उपस्थिति में नई कमेटी भी गठित की गई। उक्त विषय की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि- मुन्ना ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि नई कमेटी गठित करने से पूर्व सभी ग्राम वासियों को लोडी स्पीकर के माध्यम से सूचना दी गई। इसके बाद बैठक में मंदिर के सुचारू व सुव्यवस्थित ढंग से कार्य करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शामिल लोगों की सर्वसम्मति से अशोक कुमार दुबे को अध्यक्ष,अशर्फी राम को उपाध्यक्ष, संत कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार मेहता को सचिव व राजकुमार राम, अनूप राम, जगदीश यादव, बालकिशुन साव, उपेंद्र पासवान, धनंजय चौहान, श्याम नारायण सोनी, सतीश कुमार पासवान, शंभू पासवान, रामाशीष राम को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं कमेटी व ग्रामीण जनता के द्वारा सर्वसम्मति से विजय राघव मंदिर के पुजारी- भुनेश्वर दुबे को हटाकर नए पुजारी को रखने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर- मनोज ठाकुर,मोहन सोनी,दिलीप कुमार रजक,पंकज कुमार,विनोद ओझा,जगदीश यादव,विश्वनाथ यादव,प्रभु पासवान,ललन यादव,श्रीकांत पासवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।