संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : आखिर ऐसा क्या हुआ कि जनप्रतिनिधि को खाद आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मिलना पड़ा। आइए, इस खाश रिपोर्ट के जरिए आपको बताते हैं। ज्ञात हो कि डीलरों पर आरोप लगना कोई नई बात नहीं है, बल्कि लगातार आरोप लगता ही रहता है। पदाधिकारियों को भी अवगत कराया जाता है, किन्तु डीलरों पर कोई असर नहीं पड़ता। मामला है जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत गाड़ाखुर्द पंचायत के सुंडिपुर गांव की। यहां डीलरों की मनमानी चलती है।
इस सम्बंध में उक्त पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि- नीरज सिंह ने गुरुवार को खाद आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी- जोहन टुड्डू को लेटर पैड पर लिखित एक आवेदन सौंपा। आवेदन के अनुसार उक्त गांव के चार डीलरों पर मनमानी करने व दो महीने का राशन नहीं देने का आरोप लगा है। आरोप है कि बुधन राम, महावीर स्वयं सहायता समूह, पार्वती स्वयं सहायता समूह व लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह द्वारा बीते नवम्बर माह के अतिरिक्त राशन व दिसम्बर माह के राशन लाभुकों के बीच अब तक भी वितरण नहीं किया गया है। जबकि सभी लाभुक दो महीने की राशन दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। जब लाभुकों द्वारा राशन की मांग की गई तो उक्त डीलरों ने लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। जब लाभुकों ने देखा कि डीलर उनकी राशन को यूं ही हजम करना चाहते हैं तो इसकी शिकायत उक्त पंचायत की मुखिया से की गई। शिकायत पाकर इसकी जांच हेतु जब मुखिया द्वारा डीलर- बुधन राम व पार्वती स्वयं सहायता समूह के संचालकों से पूछताछ करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। यदि जनप्रतिनिधि को डीलरों द्वारा केश करने की धमकी दी जा रही है तो लाभुकों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा होगा, यह विचाराधीन ही है। मुखिया प्रतिनिधि- नीरज सिंह ने खाद आपूर्ति पदाधिकारी सह कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से जांच कर उक्त सभी डीलरों पर अविलम्ब कार्यवाई करने की मांग की है।
खास बात तो यह भी कि उक्त प्रखण्ड के सभी डीलरों की मनमानी चरम सीमा पर है। सभी डीलरों द्वारा लाभुकों के राशन में 3-4 किलो की कटौती की जाती है। इस सम्बंध में कोई भी पदाधिकारीयों ने ठोस कदम अबतक नहीं उठाया। जबकि प्रत्येक पंचायतों व गांवों के लाभुकों की यह समस्या है, इस पर कोई पहल नहीं कि जा रही है। डीलरों की मनमानी पदाधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। मौके पर- सरकोनी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि- अरुण सिंह, पतीला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि- गुड्डू सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।