संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत घुरुआ गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में शनिवार को महिला ग्राम संगठन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में राणाडीह पंचायत के मुखिया- कृष्णा दास थे। उन्होंने फीता काट कर उक्त आयोजन का उदघाटन किया। बता दें कि महिला ग्राम संगठन का अध्यक्ष- सुचिता देवी, सचिव- फूलकुमारी देवी, कोषाध्यक्ष- प्रतिमा देवी व भिओए- मधु देवी को नियुक्त किया गया। आयोजित महिला ग्राम संगठन का मुख्य उद्देश्य आजीवका उपार्जन से था। इस ग्राम संगठन में उपस्थित समूह की सभी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। सरकारी विकास योजनाओं का लाभ लेने, ऋण का लेन देन करने सहित कई आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
मुखिया- कृष्णा दास ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं आगे की ओर बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़ीं महिलाएं समाज की भलाई के लिए भी कार्य कर रही हैं। साथ हीं आजीविका उपार्जन भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार से होने के कारण महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही थीं, किन्तु समूह से जुड़ने के बाद उन्हें कई प्रकार का लाभ भी मिल रहा है। साथ ही उनके लाभ के लिए कई सूचनाएं भी समूह के माध्यम से आसानी से प्राप्त हो जा रही है।
मौके पर- सीसी पवन- कुमार, आईपीआरपी- बाबूलाल, वार्ड सदस्य- उदय मेहता, सुरेंद्र साहू, सुदर्शन राम, हरिहरनाथ रवि, परमेश्वर मेहता, भीखू राम सहित समूह की कई महिलाएं भी उपस्थित थीं।