संवाददाता-विवेक चौबे
गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं ने कांडी में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता- मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि विकास कार्यों में यह सरकार पूरी तरह नाकामयाब है। बैठक में कार्यकर्ता ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में अफसरशाही हावी है। कांडी प्रखंड बिचौलियों के माध्यम से चल रहा है। वहीं पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष- रामलला दुबे ने कहा कि पदाधिकारी के लापरवाही का आलम है की लगातार 1 साल से सुखाड़, अतिवृष्टि,ओलावृष्टि आदि का मार किसान झेल रहे हैं। कई बार आवेदन देते-देते किसान थक गए, लेकिन आज तक कोई किसानों को आपदा राहत कोष से कोई लाभ नहीं मिल सका। अफसरशाही का आलम यह कि प्रखंड मुख्यालय में गरीब जनता को बैठने के लिए वेटिंग चेयर था, वह भी हटा लिया गया। पदाधिकारी से मुलाकात करने आए जनता खड़े व निराश होकर चले जाते हैं। यह जनता के अधिकार का शोषण है। इसी तरह मनरेगा में भी भारी लूट मचा हुआ है। इस सरकार में एक राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन,अंचल से ऑनलाइन सहित कोई अन्य काम मे पदाधिकारीगण रुचि नहीं ले रहे हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि- लखन प्रसाद ने कहा कि कोरोना का कहर पूरे देश में व्याप्त है, फिर भी प्रखण्ड मुख्यालय के अस्पताल में अब तक कोई तैयारी नहीं। कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा कोई पहल नहीं कि जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नियंत्रण के लिए एक महीना सजग रहना बहुत ही आवश्यक है। बाहर से आने वाले मजदूर को जांच कराकर ही आना चाहिए। बैठक में राजेंद्र पांडेय,सीताराम तिवारी,भोला मेहता,शशि रंजन दुबे सहित सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों का धान घर में सड़ रहा है। धान का गोदाम कई दिनों से बंद है। इसका शिकायत कहां किया जाए, इसका कोई मालिक नहीं है।
प्रखंड मुख्यालय में कोई पदाधिकारी कर्मचारी जनता की नहीं सुनते। इस प्रखंड कार्यालय में कई महीनों से जनता दरबार के माध्यम से वृद्धा पेंशन,राशन, मोटेशन आदि का आवेदन लिया गया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पंचायतों से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक केवल भ्रष्टाचार का ही आलम है। बिना कमीशन व बिचौलिए के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। जनता अत्यंत त्रस्त है। बैठक में लोगों ने कहा कि यही रवैया प्रखण्ड मुख्यालय की रही तो भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई मुखर होकर आला अधिकारी से शिकायत की जाएगी। फिर भी सुधार नहीं हुआ तो हमलोग आंदोलन करने की रणनीति भी तैयार करेंगे। मौके पर- विनोद प्रसाद,प्रदीप दुबे सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।